होशंगाबाद :   सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग होशंगाबाद के तत्वधान में भारत सरकार की एडिफ योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को मोट्राइज्ड ट्राईसिकल प्रदान किए जाने हेतु सहायक उत्पादन केन्द्र एलिम्को जबलपुर द्वारा 3 अगस्त को मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित करने की सहमति प्रदान की गई है।

                उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन श्रीमती प्रमिला वाइनकर ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों का मूल्यांकन एवं परीक्षण कर मोट्राइज्ड ट्राईसिकल प्रदान करने के लिए चयन किया जाएगा। यह शिविर 3 अगस्त को प्रात: 11 बजे से जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र होशंगाबाद में आयोजित किया जाएगा। श्रीमती वाईकर ने बताया कि मोट्राइज्ड ट्राईसिकल हेतु दिव्यांगता का प्रतिशत 80 या उससे ऊपर होना चाहिए। साथ ही मासिक  आय 15 हजार रूपए या उससे कम होनी चाहिए।