मुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन की आग तेज होती जा रही है l जानकारी के अनुसार आंदोलन में अब तक 6 लोगों ने खुदकुशी की है l आज से मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए जेल भरो आंदोलन शुरू होगा l इधर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है l राज्य में सुरक्षा इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैंl
इस बीच मराठा आंदोलनकारियों ने अपनी मांग को लेकर पुणे सोलापुर हाइवे जाम कर दिया है l बड़ी संख्या में आंदलनकारी सड़क पर उतर आए और हाइवे को जाम कर दिया l ६ लोगों की ख़ुदकुशी के बाद आन्दोलन और तेज हो गया है l लोगों के खुदकुशी करने से महाराष्ट्र में प्रदर्शन और तेज हो गए हैं l मराठा समुदाय के लोगों ने मंगलवार को औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर रास्ता रोको प्रदर्शन किया l