नई दिल्ली :  खबर आ रही है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार राजधानी के छात्रों को एसी बसों में भी पास के जरिए सफर करने की सुविधा देने जा रही है l मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री को निर्देश दिया कि एसी बसों में स्टूडेंट पास लागू करने के प्रपोजल को जल्द लागू करने के लिए कदम उठाए जाएं l 

               उधर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर बताया कि इस प्रपोजल को जल्द फाइनल किया जाएगा l जानकारी  के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एसी बसों में पास लागू करने के प्रपोजल की फाइल तेजी से आगे बढ़ने लगी है और माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस बारे में घोषणा हो सकती है l