होशंगाबाद : 64वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता 2018 का शुभारंभ 1 अगस्त को शासकीय उत्कृष्ट नर्मदा महाविद्यालय मे किया जाएगा। प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाली शालेय प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल करेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद होशंगाबाद के अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल, अध्यक्ष स्थायी शिक्षा समिति श्रीमती कविता शंभु सिंह भाटी, म.प्र. खेल प्राधिकरण के सदस्य एवं म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा तथा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति नर्मदा महाविद्यालय दिनेश तिवारी उपस्थित रहेंगे।