होशंगाबाद :  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य शासन की मंत्री परिषद की बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों की श्रद्धा निधि 6 हजार रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 7 हजार रूपए प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धा निधि के लिए आयु सीमा 62 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने का भी निर्णय लिया गया है। मंत्री परिषद ने प्रदेश के गैर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारो को बीमा योजना में शामिल कर प्रीमियम राशि का 50 प्रतिशम शासन द्वारा दिए जाने का निर्णय लिया गया है।