इटारसी : स्वामी केशवानंद म्यूजिक एंड डांस क्लासेस एवं रोटरी क्लब द्वारा आज रात 8 बजे से फ्रेंड्स स्कूल शांति भवन में कार्यक्रम एक शाम रफी के नाम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश भर के कलाकारों द्वारा महान गायक मोहम्मद रफी साहब को संगीतमय स्वरांजली अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर सगीत विद्यालय परिवार ने सभी संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया है ।
इटारसी : एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम आज