होशंगाबाद : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार होशंगाबाद जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन के प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन हेतु गांव में एवं शहरी क्षेत्र में प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ का भ्रमण कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद श्री आदित्य कुमार रिछारिया ने बताया कि प्रचार रथ 3 अगस्त से होशंगाबाद विधानसभा 137 में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करेगा। प्रचार रथ भ्रमण के दौरान आम जनता को ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन के प्रशिक्षण एवं संचालन की प्रक्रिया समझाएगा।
प्रचार रथ 3 अगस्त को 137 विधानसभा क्षेत्र होशंगाबाद के नगरीय क्षेत्र जुमेराती काली मंदिर, सेठानी घाट, जय स्तंभ चौक, इंद्रा चौक, टेली फोन एक्सचेंज, चौक, पीपल चौक पोस्ट ऑफिस के सामने एवं बरगद चौक मालाखेडी का भ्रमण करेगा।
प्रचार रथ 4 अगस्त को नगरीय क्षेत्र होशंगाबाद के हरियाली के पास, रसूलिया 4 नंबर गेट के पास, एसपीएम गेट नंबर-1, ग्वालटोली काली मंदिर, सतरस्ता में भ्रमण करेगा।
प्रचार रथ 5 अगस्त को ग्राम खेडला, अंधियारी, हांसलपुर, पर्रादेह, रंढाल, तालनगरी, पालनपुर, बडोदियाकला, पालसडोह, रोहना, पतलई, टुगरिया, बुधवाडा एवं आगराकला में भ्रमण करेगा।
प्रचार रथ 6 अगस्त को ग्राम धानाबड, बान्द्राभान, रायपुर, कुलामडी, जासलपुर, निमसाडिया, पांजराकला, होरिया पीपर में भ्रमण करेगा।
प्रचार रथ 7 अगस्त को ग्राम पवारखेडा, ब्यावरा, पथोडी, रैसलपुर, मिशनखेडा, इटारसी, पीपल मोहल्ला इटारसी में भ्रमण करेगा। प्रचार रथ 8 अगस्त को इटारसी में जय स्तंभ चौक, नगरपालिका कार्यालय प्रांगण, शासकीय एमजीएम कॉलेज चौराहा, शासकीय कन्या महाविद्यालय चौराहा, नई गरीबी लाईन झण्डा चौक तिराहा एवं बैल बाजार के पास भ्रमण करेगा।
प्रचार रथ 9 अगस्त को ग्राम सोना सांवरी, सोना सांवरी नाका क्षेत्र, सूरज गंज चौराहा, आजाद पंजा चौराहा, बालाजी मंदिर चौराहा, गांधी नगर क्षेत्र, युगांतर हरिजन छात्रावास तिराहा, नाला मोहल्ला, मेहरा गांव पंचायत भवन के सामने भ्रमण करेगा।
प्रचार रथ 10 अगस्त को फकीर मोहल्ला ग्वाल बाबा मंदिर के पास, पश्चिमी मध्य रेलवे चिकित्सालय के पास न्यूयार्ड, रेलवे सोसायटी के पास न्यूयार्ड, बजरंग पान भण्डार के पास पुरानी इटारसी, तवा कॉलोनी रोड तिराहा एवं पांडरी प्रोपलैंड ऑडिनेंस फैक्ट्री बाजार क्षेत्र में भ्रमण करेगा।