होशंगाबाद : भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 1 जनवरी 2018 की स्थिति में निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 के प्रारूप प्रकाशन की सार्वजनिक सूचना एवं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 जुलाई को किया जाएगा।
उक्त प्रकाशन निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण के नियम 1960 के नियम 10 के अधीन प्रारूप 5 में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य कुमार रिछारिया ने बताया कि जिन स्थानों पर प्रारूप नामावली के सुसंगत भाव को सार्वजनिक निरीक्षण के लिए प्रदर्शित किया जाएगा जैसे- स्थानीय निकायो, पंचायत, नगरपालिका, निगमों तथा ग्राम सभावार समिति में प्रारूप नामावली को पढकर सुनाया भी जाएगा।
रिछारिया ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ग्राम सभा एवं वार्ड सभा की बैठक में बीएलओ के प्रत्येक भाग को जोर - जोर से पढकर सुनाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किन्हीं लोपो एवं कार्यों को सार्वजनिक किया जाए एवं उपचारात्मक कार्यवाही शुरू की जाए। रिछारिया ने सांसद, विधायकगण एवं विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि जिन स्थानों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा उसका अवलोकन वे अवश्य करें।