इटारसी : विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीताशरण शर्मा के निवास पर नोटिस तामील कराने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया l
जानकारी के मुताबिक इटारसी मंडी अविश्वास प्रकरण में हाईकोर्ट में लगी रिट याचिका क्रमांक- WP/21728/2015 पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश को लेकर पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने विधायक सीताशरण शर्मा को नोटिस देने स्वयं पहुँच गए थे । इसी तारतम्य में विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के सचिव द्वारा पुलिस रिपोर्ट लिखाए जाने पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने पर IPC की धारा 294,506 तथा 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
काउंटर केस की उम्मीद रह गई अधूरी
विधानसभा अध्यक्ष पर काउंटर केस की उम्मीद लिए थाने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व उप गृहमंत्री विजय दुबे काकूभाई,जिला सेवादल अध्यक्ष शेष मेहरा,नगर अध्यक्ष पंकज राठौड़ सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मायूस होकर थाने से वापस लौटना पड़ा । फ़िलहाल जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने को जमानत नहीं मिल सकी है । उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने का आदेश सुनकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों में निराशा फैल गई l