नई दिल्ली :  असम में आज नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) का अंतिम ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है l एनआरसी पर जारी ड्राफ्ट के अनुसार 2 करोड़ 89 लाख 83 हजार 677 लोगों को वैध नागरिक मान लिया गया है l 

               जानकारी के अनुसार वैध नागरिकता के लिए 3,29,91,384 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 40,07,707 लोगों को अवैध माना गया l इस तरह से 40 लाख से ज्यादा लोगों को बेघर होना पड़ेगा l जिन लोगों को बेघर घोषित किया गया है, उनके बारे में कहा जा रहा है कि इनकी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हुई हो, या फिर वो जो अपनी नागरिकता ठीक से साबित नहीं कर सके हों l 

              ड्राफ्ट जारी होने के बाद एनआरसी के राज्य समन्वयक की ओर से कहा गया है कि यह मसौदा अंतिम लिस्ट नहीं है, जिन लोगों को इसमें शामिल नहीं किया गया है, इस पर अपनी आपत्ति और शिकायत दर्ज करा सकते हैं l अब इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है और आरोप-प्रतारोप का दौर भी शुरू हो गया है हालाँकि संसद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीती करना ठीक नहीं है l उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है वह सब सुप्रीमकोर्ट की निगरानी में हो रहा है l