होशंगाबाद : पुलिस कप्तान अरविंद सक्सेना के निर्देशन एंव एडीशनल एसपी. राकेश खाखा और एसडीओपी अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों के शीघ्र निकाल हेतु पुलिस थाना केसला में एक टीम का गठन किया गया । थाना प्रभारी केसला उनि कंचनसिह ठाकुर सउनि कैलाश रज़क, आर 265 मनोज को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये एंव एक टीम तैयार कर थाना केसला के अपराध क्रमांक 100/17 धारा 363, 366,370(क),376(2)(I) , 376(2)(N) , 120-B IPC , 5/6 POCSO के आरोपी की पतारसी हेतु रवाना किया ।
उक्त मामले की दोनों नबालिक अपहर्ता बच्चियों को पूर्व में ही दस्तयाब किया जा चुका था किन्तु मामले के आरोपी घटना को अंजाम देकर फ़रार थे l जिनकी गिरफ़्तारी हेतु समय समय पर एस॰पी॰ महोदय के व्दारा निर्देशित किया जाकर लगातार अपराध की मनोटिरिंग की जा रही थी l इसी के चलते पुलिस कप्तान के आदेश से थाना केसला से एक टीम तैयार कर ज़िला नरसिंहपुर रवाना कर मामले के आरोपी बसंत पिता कमल नाथ जाति सपेरा निवासी नाथटोला भैसापाला को गिरफ़्तार किया जाकर आरोपी की न्यायालय पेश किया जायेगा l