रेहटी  :  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायतें सजक नहीं है, इस का जीता जागता उदाहरण मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरदानपुर में देखने को मिला जहां पर गंदगी के अंबार के साथ सड़कों पर पानी भरा हुआ है l लेकिन ग्राम पंचायत इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है l लगातार दिक्कतों से ग्रामीण जनों को जूझना पड़ रहा है l रोड पर पानी भरे होने के कारण आसपास के घरों में मच्छरों की भरमार है वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों के साथ बाहर निकालना पड़ रहा है l पानी से निकलने के कारण छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन ग्राम पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही।

ग्राम की लड़कियां और महिलाओं ने निकाला सड़कों से पानी - 

           ग्राम मदनपुर में सड़कों पर पानी भरे होने के कारण काफी संख्या में लोग मच्छर काटने से बीमार हो रहे हैं l  दिक्कतों को देखते हुए भोपाल मैं पढ़ रही प्रियंका विश्वास जब गाँव आई तो उसने ग्राम की अपनी सहेलियों और महिलाओं से बात की और रविवार को खुद 25 से 30 महिलाओं को लेकर साफ सफाई अभियान में जुड़ गई l उनके द्वारा यह प्रयास किया गया कि जो सड़कों पर पानी भरा है उसे निकाला जाए और वह अपने प्रयास में सफल होते हुए भी नजर आ रहे हैं l ग्राम की लड़कियों और महिलाओं में ग्राम पंचायत के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला l ग्राम की महिलाओं और लड़कियों का कहना है कि क्या हमारा ग्राम  मरदानपुर स्वच्छ नहीं हो सकता l अब हमारे द्वारा हर रविवार को ग्राम की सड़कों की स्वच्छता को लेकर हम लोग काम करेंगे l साथ ही नशा मुक्ति जैसे अभियान पर भी हम लोग काम करेंगे।

          हम लोगों को काफी दिक्कतों के साथ रहना पड़ रहा था l इसलिए हमने आज यह प्रण लिया है कि हमारे गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे चाहे हमें प्रशासन से सुविधा मिले या ना मिले हम खुद अपने स्तर पर काम करेंगे ।

 क्या कहना है इनका -

प्रियंका विश्वास छात्रा - मैं भोपाल पढ़ाई कर रही हूं लेकिन जब भी गांव आए गांव की हालत देखकर मेरे मन में यह सवाल आया कि क्यों ना मैं अपनी सहेलियों से बात कर ग्राम की सफाई  पर ध्यान दो इसी बात को लेकर मैंने रविवार को अपनी सहेलियों के साथ ग्राम की सड़कें पर जो पानी भरा हुआ था उन्हें निकालने का प्रयास किया है हमें आगे भी बहुत काम करना है जिससे हमारा ग्राम मरदानपुर स्वच्छ बन सके।