नई दिल्ली :  भाजपा के एक और सहयोगी दल लोकजनशक्ति पार्टी ने मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध का बिगुल बजाया है l एलजेपी ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए के गोयल की एनजीटी में अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं l 

             एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे और सांसद चिराग पासवान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 9 अगस्त से पहले हमारी बातें नहीं सुनी गईं तो दलित सेना भी दलितों के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतर जाएगी l  उन्होंने कहा कि दलितों के सब्र का बांध टूट रहा है l उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि सरकार इस बारे में जल्द फैसला लेगी l