नई दिल्ली :  बाहरी दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने एक कारोबारी को गोली मार दी l वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए l  घायल कारोबारी को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है l  पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है l 

              जानकारी के अनुसार मामला बाहरी दिल्ली के रणहौला थाना इलाके का है l जहां विकास नगर में शनिवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक बिजनेसमैन को दिनदहाड़े गोली मार दी l स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, ये पूरा वाक्या विकासपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव के ऑफिस के बगल में हुआ l 

             जानकारी के मुताबिक गोली लगने से राजेंद्र खून से लथपथ हो गए l पहले उन्हें नजदीक के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां से उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया l हालांकि अभी तक उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है l