होशंगाबाद : प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का होशंगाबाद आगमन हुआ जहाँ उन्होंने भाजपा और शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला l सिंधिया ने कहा कि सारे भाजपा नेता रेत के कारोबार में लिप्त हैं और प्रदेश की नदियों को खोदने में लगे हैं l 

               उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन का आलम यह है कि नदी में सड़क बनाकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है ऐसा विश्व में कहीं भी नहीं देखा जाता l समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ६ करोड़ पौधे रोपने का दावा झूठा है, डोलरिया में स्टील प्लांट भी नहीं बन पाया है और गेंहू खरीदी में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का आलम यह है कि ५०% बेरोजगारी में वृद्धि हुई है और प्रदेश के एक करोड युवा बेरोजगार हैं l 

             उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा और जनता के बीच लड़ा जायेगा l भाजपा सरकार ने जनता के अरमानों और आशाओं को कुचलने का काम किया है जिसका सबक जनता आगामी चुनाव में सरकार को सिखाएगी l