नरसिंहपुर : इन दिनों आमगांव बड़ा बाईपास रोड कीचड़ से सन चुका है और अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है l जिसमें पैदल चलना तो दुर गाड़ियों का निकलना भी मुश्किल हो गया है l कीचड़ इस तरह व्याप्त है इस रोड पर कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है l
बरसात की हल्की फुहार पड़ते ही यह रोड दलदल में तब्दील हो जाती है l इस कीचड़ के कारण बड़े वाहन आम गांव के मुख्य बाजार से होकर गुजरते हैं जिनसे आम गांव में स्थित रहवासी एवं आम ग्रामीणों को इन बड़े वाहनों से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है l इससे कभी भी दुर्घटना होने का डर बना रहता है l यदि समय पर रोड के गड्ढे एवं कीचड़ की उचित व्यवस्था ना की गई तो रोड पूर्णता खत्म हो जाएगी और भविष्य में यह केवल एक कच्ची रोड के समान दिखेगी यदि संबंधित अधिकारी उस पर अपना संज्ञान लेते हैं तो व्यवस्था दुरुस्त हो सकती है l