होशंगाबाद : प्रदेश के सभी जिलों में पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से तथा आम जनता को पर्यटन के प्रति जागरूक करने की मंशा से म.प्र. पर्यटन बोर्ड द्वारा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होशंगाबाद जिले में 31 जुलाई को शासकीय एसएनजी उमा.वि. में किया जाएगा। प्रतियोगिता हेतु पंजीयन उसी दिन प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजे तक किया जाएगा।
सभी स्कूलों को प्रतियोगिता की तैयारी हेतु लिखित प्रश्न पत्र का प्रारूप प्रेषित किया जा रहा है जिसके आधार पर बच्चों की तैयारी कराई जा सकेगी। प्रतियोगिता हेतु स्कूल से 3 छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य है क्योंकि प्रतियोगिता में टीम के रूप में ही छात्रों को भाग लेना हैं। लिखित प्रश्न पत्र एवं क्विज दोनों में 3-3 बच्चे एक टीम के रूप में भाग लेंगे। किसी स्कूल से यदि 2 छात्र उपस्थित हैं तो उन्हें प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जा सकेगा।