होशंगाबाद :  जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए गांव-गांव स्माईल वैन चलाई जा रही है। स्माईल वैन में मौजूद चिकित्सक एवं उनकी टीम गांव के आंगनबाडी केन्द्र पहुंचकर कुपोषित बच्चों का उपचार करती है और कुपोषित बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग भी करती है।

               स्माईल वैन आज बनखेडी पहुंची। स्माईल वैन में मौजूद डॉ. जेएस परिहार व श्रीमती रिंकी ठाकुर ने आंगनबाडी केन्द्रों के लगभग 105 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों को नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया। इस दौरान 15 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच की गई। महिलाओं को पर्याप्त पोषण आहार लेने की समझाइश दी गई।

              डॉ. जे एस परिहार एवं उनकी टीम ने कुपोषित बच्चों के माता पिता की काउंसलिंग की और उन्हें समझाइश दी कि घर में स्वच्छ वातावरण बना कर रखें। बच्चों को पर्याप्त पोषण आहार दें। स्माईल वैन के आगमन अवसर पर परियोजना अधिकार महिला एवं बाल विकास कमल कुमार, पर्यवेक्षक अफसा बी तथा आंगनबाडी कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं।