लखनऊ : ऊगता भारत के संरक्षक डॉ अशोक कुमार शर्मा ने लखनऊ के पांच कालिदास रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ को सावरकर संबंधी पुस्तकों का सेट भेंट किया l जानकारी के अनुसार डॉ अशोक कुमार शर्मा उत्तरप्रदेश में काफी समय तक एक अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे हैं और वर्तमान में संयुक्त निदेशक सूचना के पद से सेवानिवृत्त होकर समाज सेवा और साहित्य सेवा कार्य कर रहे हैं l
डॉ शर्मा के अनुसार सीएम योगी ने सावरकर संबंधी पुस्तकों का सेट ग्रहण कर ख़ुशी जाहिर की है और ऊगता भारत द्वारा इतिहास के क्षेत्र में किये गए विशेष परिश्रम के लिए शुभकामनायें दी हैं l