होशंगाबाद :  संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य कुमार रिछारिया ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपीएटी का मॉक पोल 28 जुलाई को प्रात: 10:30 बजे से जिला कार्यालय परिसर में नवनिर्मित तवा भवन में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भाजपा, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी, भाकपा एवं भाकपा माक्र्सवादी पार्टी के प्रतिनिधियों से कहा है कि वे ईवीएम एवं वीवीपीएटी के मॉक पोल की प्रक्रिया में सहभागिता निभाने एवं अवलोकन करने के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। रिछारिया ने बताया कि बीईएल कम्पनी के इंजीनियरों द्वारा एफएलसी कार्य पूर्ण होने से ईवीएम एवं वीवीपीएटी का मॉक पोल निर्धारित किया गया है।