होशंगाबाद : म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने सोमवार को होशंगाबाद जिले में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सडक परियोजना, लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के 51 कार्यों का लोकार्पण किय एवं 118 कार्यों का भूमि पूजन किया। डॉ. शर्मा ने लोक निर्माण विभाग की 11.74 कि.मी. लंबाई की 8 सडकों, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक परियोजना की 43 सड़क जो 98.83 कि.मी. की हैं उनका लोकार्पण किया।
होशंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा कि जिले में वर्ष 2018 में सडकों के निर्माण में क्रांति आई है। 100 करोड की रोड सबसे पहले इटारसी में बनाई गई। जिले में ओवर ब्रिाज बहुत बडी संख्या में स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने रसूलिया में ओवर ब्रिाज की आवश्यकता बताई। डॉ. शर्मा ने कहा कि जिले में 5-5 करोड के 2 अंडर ब्रिाज बन रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अपेक्षा की कि जल्द ही वे स्वीकृत निर्माण कार्य को पूरा करें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल ने कहा कि जिले में सडकों के निर्माण कार्य का जो लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ है उससे लोगों को सडक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अब गांव की सडक भी शहर से जुड गई है। सिवनीमालवा विधायक श्री सरताज सिह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चौडी और मजबूत सडकें बनाई जा रही हैं। पहले लोगों को विश्वास नहीं होता था कि लोक निर्माण विभाग गुणवत्तापूर्ण सडकें बना पाएगा। लेकिन विभाग ने होशंगाबाद एवं सिवनीमालवा में गुणवत्तापूर्ण सडकें बनाई हैं जो आगामी 30 से 40 वर्षों तक चलेंगी। श्री सिंह ने कहा कि मशीन का उपयोग कर अच्छी सडकें बनाई गई हैं पूर्व में एक करोड की लागत से सडकें बन जाती थीं किंतु आज 10 करोड की लागत से सडकें बनती हैं। उन्होंने रेत परिवहन से बर्बाद हो रही सडकों का जिक्र किया और जिला प्रशासन से अपेक्षा की कि वे सडकों पर भारी वाहनों की बजाये छोटे वाहन चलाने में सहयोग करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने मुख्य रूप से पिपरिया से निमसाडिया टिल मार्ग, मंदिर से इटारसी डोलरिया पहुंच मार्ग, घुघवासा बिसरोदा मार्ग, पिपरिया से जासलपुर टिल मार्ग, तवा कॉलोनी से एनएच 69 तक पहुंच मार्ग, रैसलपुर से पांजरा मार्ग, कांद्राखेडी से पालनपुर मार्ग, पर्रादेह से रंढाल मार्ग, इटारसी तवा पुल मार्ग से पांजरा कला मार्ग, एसएच 15 से रोहना तक मार्ग, कोटलाखेडी से पारदीढाना मार्ग, पतलई कला से मकोडिया मार्ग, खरार से खरखेडी मार्ग, एनएच 69 से रैसलपाटा मार्ग, नगवाडा से खरसली से पटरकुही मार्ग, चिल्लोदर से बदरझिला मार्ग, तवा ब्रिाज से सकतपुर, गोरा, चांदला, मागरोल, कढाया, शुक्करवाडा, मागरिया मार्ग, इटारसी डोलरिया मार्ग से कलमेसरा मार्ग, पिपरिया पचमढी रोड बेरशेवा स्कूल के सामने से ग्राम बनवारी प्रधानमंत्री सडक तक मार्ग, सुदर्शन वेयर हाउस गांव हथवास से मंडी टाला होते हुए बनवारी मार्ग, बडोदिया से पर्रादेह मार्ग एवं रैसलपुर रिधोडाखेडा से बम्हन गांव मार्ग का भूमिपूजन किया।
डॉ. शर्मा ने लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग होशंगाबाद के बाबई नसीराबाद मार्ग पर बकुल पर जल मग्नीय पुल निर्माण, बाबई नसीराबाद मार्ग पर नाले पर जल मग्नीय पुल का निर्माण, सेमरी सांगाखेडा मार्ग पर नाले पर पुल निर्माण, बनखेडी उमरधा माथनी मार्ग पर अंजन नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, खापरखेडा-चादोन मार्ग पर अंजन नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, अब्दुलागंज होशंगाबाद इटारसी मार्ग पर नर्मदा नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, सांवलखेडा-पालनपुर-तालगरी मार्ग पर कावेरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, आदमगढ-बान्द्राभान पर नाले पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण तथा शोभापुर माछा पचलावरा मार्ग पर सूखी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
डॉ. शर्मा लोक निर्माण विभाग के तालनगरी से बरंडुआ मार्ग निर्माण कार्य, पथोडी से चंद्रपुरा मार्ग, पवारखेडा से पथोडी मार्ग तथा निटाया से निमसाडिया मार्ग का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल, पूर्व मंत्री मधुकर राव हर्णे, कलेक्टर प्रियंका दास, मनोहर बडानी, जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती संध्या थापक, दिनेश तिवारी, प्रकाश शिवहरे, प्रसन्न हर्णें सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सुभाष बरेले ने किया।