होशंगाबाद :  रानी अवंती बाई लोधी सागर नहर प्रकोष्ठ बरगी हिल्स जबलपुर के अधीक्षण यंत्री बीएस ठाकुर ने बताया कि बरगी बांध के स्पिल-वे के गेट 24 जुलाई को सायं 4 बजे खोले जाएंगे। ठाकुर ने जबलपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, रायसेन, देवास, सीहोर, छिंदवाडा एवं खरगोन जिले के कलेक्टर्स तथा पुलिस अधीक्षक एवं अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मंडल होशंगाबाद को सूचित किया है कि वर्तमान में बरगी बांध में जल स्तर 418.00 मीटर है। वर्तमान में जल ग्रहण क्षेत्र में वर्षा के कारण जल स्तर लगातार बढ रहा है तथा वर्तमान में पानी की आवक 1500 घनमीटर प्रति सेकैंण्ड है। जलाशय का पूर्ण भराव का जल स्तर 422.76 मीटर है। अत: निर्णय लिया गया है कि 24 जुलाई को बांध के स्पिल-वे गेट खोलकर लगभग 1500 घन मीटर प्रति सेकैंण्ड पानी नदी में छोड़ा जाएगा।

              ठाकुर ने पानी छोडे जाने के पश्चात नर्मदा नदी के तटों पर जल स्तर में बढोत्तरी की संभावना को देखते हुए सभी संबंधितों एवं जन सामान्य को सुरक्षा की दृष्टि से घाटों से पर्याप्त दूरी रखने हेतु सूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं।