पेंड्रा - खबर आ रही है कि महिला सरपंच से 3 लाख रूपये की लूट हुई है और लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है l जानकारी के अनुसार केसीसी का पैसा लेकर बैंक से निकली बदरौडी ग्राम पंचायत की सरपंच हेमा बाई श्याम से दिनदहाड़े दुर्गा चौक बस स्टैंड में लूट की घटना हुई है l लूट की वारदात को अंजाम देने वाला सीसीटीवी कैमरे से नहीं बच सका , मामले की पुलिस जांच चल रही है l
पेंड्रा - महिला सरपंच से 3 लाख रुपए की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात