राजगढ़ | 07-जनवरी-2017 जिले की 622 पंचायतों में 608 पंचायत भवन डिजीटल हो गए हैं। इनमें से राजगढ, नरसिंहगढ और खिलचीपुर जनपद के पंचायत भवन शतप्रतिशत तथा सारंगपुर जनपद के 95 पंचायत भवन, जीरापुर के 85 तथा ब्यावरा के 103 पंचायत भवन शामिल हैं। सारंगपुर जनपद के 3 पंचायत भवन, जीरापुर के 5 और ब्यावरा के 6 पंचायत भवन अभी डिजीटल होना शेष है। दी गई जानकारी अनुसार जिले की संपूर्ण 6 जनपदों के शतप्रतिशत पंचायत भवन शीघ्र ही डिजीटल हो जाएंगे।
नरसिंहगढ़, खिलचीपुर और राजगढ़ जनपद के शतप्रतिशत पंचायत भवन हुए डिजीटल 622 में से 608 पंचायत भवन बने वाई-फाई जोन