बैतूल : म.प्र. में महिलाओं व बच्चों के प्रति बढ़ते गंभीर अपराध मोबाईल पर अश्लील चल चित्र बड़ी भूमिका निभा रहे हैं l दिनों दिन बढ़ते अपराधों के कारण म.प्र. बलत्कार की श्रेणी में नंबर वन पर आ गया है l यह हमारे समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय है l इस पर रोक लगाना अतिआवश्यक है l
जिसके लिए प्रिंयंका गांधी कांग्रेस संगठन ने मुख्यमंत्री, प्रधाानमत्री एवं राज्यपाल से मांग की है कि मोबाईल व इंटरनेट पर अशलील विडियों पोर्न पर बेन लगाया जाय तथा स्कूलो में मोबाईल ले जाने पर बेन लगाया जाय । म.प्र. में महिलाओं एवं बच्चों के साथ छेड़छाड, बलात्कार, अपहरण कर हत्या करना जैसे अपराध आम हो गया है l जिससे बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए अतिआवश्यक है, इसलिए अशलील पोर्न बेबसाईड पर बेन लगाया जाय। ताकि हमारा समाज सुरक्षित रह सकें।
प्रिंयका गांधी कांग्रेस संगठन ने बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों पर रोक लगाने हेतु अशलील विडियों पर बेन लगाने की तत्काल मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सर्वश्री प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन के प्रदेश महासचिव रमेश भाटिया, नेशनल डेलिगेट प्रदीप कुमार चैकीकर, वसीम खान, तिरूपति जोशी, प्रवीण तिवारी, रहमान भाई, संजु सोनी, गंगन गायकवाड़, संतोष खातरकर, विशाल सरले, रितिक पाटिल, दिपक आथनकर, संजु उइके, हिदायत खान, गोकूल चैधरी, अजय दूबे उपस्थित थे।