जबलपुर: सीबीएसई बताये जाने वाले स्कूल मे कक्षा 2 के छात्र उमंग के साथ मारपीट करने वाला टीचर जावेद, प्रिंसिपल का करीबी बताया जा रहा है l क्लास टीचर जावेद के द्वारा लंबे समय से क्लास के मासूम बच्चों को बेरहमी से मारपीट करने की बात सामने आई है l बड़ा सवाल है आखिर मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन अब पल्ला क्यों झाड़ रहा है ?

           डरे सहमे मासूम बच्चों ने स्कूल टाइम में उनके साथ हुई मारपीट की बात घर आकर अपने परिजनों को बताई है l मारपीट से नाराज़ क्लास 2 में पढ़ रहे उमंग के पिता ने टीचर जावेद की करतूतों के विषय मे प्रिंसिपल को बताया l हालांकि प्रिंसिपल मामले को दबाते नजर आ रहे हैं l स्कूल में मारपीट का मामला सामने आते ही परिजनों ने स्कूल में लगे सी.सी. टीव्ही फुटेज की मांग करते हुए प्रिंसिपल से टीचर जावेद के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है l फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रिंसिपल से लेकर स्कूल डायरेक्टर तक ने चुप्पी साध रखी है l

          बतादें कि मोटी फीस वसूलने वाले इन प्रायवेट स्कूलों में बच्चों को डराना और मारपीट करना वर्जित है इसके बाद भी निजी स्कूलों द्वारा इस प्रकार की करतूतें की जा रही है l ऐसी कई शिकायतें मिलने के बाद भी ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती कर दी जाती है l जिम्मेदारों द्वारा अंधत्व का चश्मा धारण करने के बाद अब सवाल यह उठता है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा का दायित्व कौन लेगा ?