भोपाल : योग गुरु बाबा रामदेव गुरुवार को भोपाल पहुंचे जहाँ उन्होंने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी और भूख एक बड़ा सवाल बन गई है l उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भूख और अभाव भारत के माथे पर कलंक के सामान है और इस समस्या को मिटाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जितना काम करना चाहिए था उतना हुआ नहीं है l 

           बाबा रामदेव मंडीदीप में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे थे l उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को नौकरी देने में पतंजलि का बहुत बड़ा योगदान है l उन्होंने कहा कि आने वाले ६-७ माह में पतंजलि करीब २० हजार लोगों को नौकरी देने का काम करेगी l