होशंगाबाद : आज पुलिस लाइन मे आयोजित कार्यक्रम मे आईजी के.सी. जैन ने पुलिस कप्तान अरविंद सक्सेना एव एएसपी राकेश खाका सहित अन्य पुलिस अधिकारीयो की मौजूदगी मे पुलिस मेस का शुभारंभ किया l जिसमे बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों व निचले स्तर के अधिकारीयो के रूकने और खाने की व्यवस्था रहेगी ।
वही पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत महिला एव पुरूष पुलिसकर्मीयो को २७ दुपहिया वाहनो की सौगात आईजी द्वारा दी गई । जिसमे इटारसी, होशंगाबाद, सिवनी मालवा, पिपरिया सहित यातायात थाना को भी निर्धारित संख्या के अनुसार वाहन प्रदान किया गया है । वाहनो मे १७ मोटर साइकिल और ५ स्कूटी व ५ बुलट आदि का वितरण किया गया ।
वही पुलिसकर्मीयो के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पुलिस क्वार्टर के पास शुध्द पानी के लिए आर ओ वाटर प्लांट का शुभारंभ एवं एक जिम का शुभारंभ भी आईजी के.सी. जैन की उपस्थिति मे पुलिस कप्तान अरविंद सक्सेना व एएसपी राकेश खाका द्वारा किया गया । इस दौरान पुलिस लाइन के पुलिस अधिकारी सहित एसडीओपी होशंगाबाद भी उपस्थित रहे ।