नरसिंहपुर : जिले के सभी शासकीय सेवकों को एक जनवरी 2018 से देय दो प्रतिशत महंगाई भत्ता ऐरियर और सातवें वेतनमान की पहली किस्त के ऐरियर के बिल ऑनलाइन तैयार करने की सुविधा आईएफएमआईएस साफ्टवेयर में उपलब्ध है। कलेक्टर अभय वर्मा ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अधीनस्थ सभी शासकीय सेवकों के दो प्रतिशत महंगाई भत्ता ऐरियर एवं सातवें वेतनमान के ऐरियर की पहली किस्त के बिल तत्काल कोषालय/ उप कोषालय में प्रस्तुत करें।
कलेक्टर ने यह निर्देश भी दिये हैं कि जिले के सभी शासकीय सेवकों को प्रत्येक माह की एक तारीख को वेतन भुगतान हो जाना चाहिये। इसके लिए एक माह की 30 तारीख तक वेतन देयक अनिवार्य रूप से कोषालय/ उप कोषालय में प्रस्तुत करें, जिससे अगले माह की एक तारीख को वेतन भुगतान हो सके। साथ ही जिन शासकीय सेवकों का भुगतान किन्ही कारणों से रोका गया है, तो कारण सहित ऐसे शासकीय सेवकों की जानकारी भी कोषालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
नरसिंहपुर : सातवें वेतनमान व महंगाई भत्ते के ऐरियर के बिल तत्काल कोषालय में प्रस्तुत करें