होशंगाबाद :  भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा 11 सितंबर से 15 सितंबर 2017 तक जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में चयनित दिव्यांगजनों को एडिप योजना के अंतर्गत उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इस हेतु शासकीय गृह विज्ञान महा विद्यालय होशंगाबाद में 20 जुलाई को प्रात: 10:30 बजे से उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

             उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रमिला वाईकर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों को निर्धारित दिनांक एवं समय पर विशेष वाहन द्वारा जिला स्तरीय समारोह में भिजवाने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक वाहन के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।