होशंगाबाद : वन मंडलाधिकारी विजय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के अवहेलना करने एवं अपने परिसर के क्षेत्र अंतर्गत वन सुरक्षा कार्य में कोई रूचि ना लेने के कारण पीपल गोटा के वनपाल राजेन्द्र प्रसाद परस्ते एवं सारादेह के वनरक्षक राममूर्ति रघुवंशी को म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण एवं नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निलंबित कर्मियों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय वन परिक्षेत्र सामान्य बानापुरा रहेगा।
होशंगाबाद : वन मंडलाधिकारी ने वनपाल एवं वन रक्षक को किया निलंबित