भोपाल : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार घोषित होने के बाद पहली बार राजधानी भोपाल आ रहे हैं। वे 18 जुलाई को महू में बाबा साहेब अंबेडकर के समक्ष अपनी घोषणाओं का शपथ पत्र समर्पित करने के बाद देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर के रास्ते दोपहर 2.30 बजे बैरागढ़ पहुंचेंगे।
भोपाल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता विसर्जन घाट, बैरागढ़ पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से आलोक जी का काफिला चंचल चौराहा, बैरागढ़, लालघाटी चौराहा, इमामीगेट चौराहा, पीरगेट, मोती मस्जिद, बुधवारा चौराहा, काली मंदिर, चिकलोद रोड, जिंसी चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, 7 नंबर चौराहा, बिट्टन मार्केट, कोलार तिराहा, मेनिट चौराहा, नेहरू नगर, पी.एंड.टी चौराहा, भारत माता चौराहा, रंगमहल चौराहा, थाना टी.टी. नगर, रोशनपुरा चौराहा होते हुए शाम 6 बजे मानस भवन (श्यामल हिल्स) पहुंचेगा। यहां बापू को अपने वादों का शपथ पत्र अर्पित करने के बाद वे शाम 7 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए सभी मीडिया बंधु सादर आमंत्रित हैं।
मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश