उमरिया | 06-जनवरी-2017 कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने नगर पालिका उमरिया के विरूद्ध विभिन्न स्तर से प्राप्त शिकायतों एवं नगर पालिका के मस्टर रोल, निर्माण कार्य, क्रय सामग्री एवं हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित विगत पांचवर्षो के 20 प्रतिशत कार्यो की रेण्डम जांच हेतु दल गठित किया गया था। उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए श्रीमती मंगल सिंह मरावी अपर कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यो की जांच कर जांच प्रतिवेदन सात दिवस के अंदर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करें।
नगर पालिका की जांच हेतु अपर कलेक्टर प्रभारी अधिकारी नियुक्त