बैतूल: जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से कई नदियों का जल स्तर बढ़ते हुए देखा जा रहा है l जानकारी के मुताबिक बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे 69 पर शाहपुर तहसील अंतर्गत सुखी भी उफान पर होकर पुल के ऊपर से बह रही है।

        पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है l नदी के दोनों तरफ 2 -2 किलोमीटर तक एन एच 69 पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। जिले में बीते 24 घन्टो में 42 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले २४ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है l