होशंगाबाद : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के नवीन जिलों में होशंगाबाद जिले को सम्मिलित किया किया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना हैं ताकि शासन द्वारा संचालित योजनाओं से बालिकाएं एवं महिलाएं लाभान्वित हो सकें।
कलेक्टर प्रियंका दास ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग द्वारा संचालित बालिकाओं से एवं महिलाओं से संबंधित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को उपलब्ध करायें। जानकारी के अंतर्गत योजना का नाम, उद्देश्य, लाभ लेने की प्रक्रिया, मिलने वाला लाभ, अवधि आदि की विस्तृत जानकारी सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत की जानी हैं। इस जानकारी का संकलन कर जिला स्तर पर बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु संचालित समस्त योजनाओं की पुस्तिका जागसखी तैयार की जाएगी।