बैतूल : प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नासिर मिर्जा बेग एवं उपाध्यक्ष तोहिद आलमजी के निर्देशों पर म.प्र के पूरे जिले में विधानसभा प्रभारी नियुक्त करने तथा जिलावार विधानसभा के प्रत्यासीयों की सूचि हाईकमान एवं राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी को सौपी जायेगी।
इसकी शुरूवात बैतूल जिले की विधानसभाओं से की जायेगी। मध्यप्रदेश के प्रियंका गांधी संगठन के उपाध्यक्ष एवं कार्यकारणी अध्यक्ष हाजी समीम खान जी तथा प्रदेश महासचिव रमेश भाटिया को सौपी गई है। रमेश भाटिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि बैतूल जिले में पाचों विधानसभा के प्रत्यासीयों का सर्वे करवाकर तथा प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन द्वारा विधानसभा वार प्रत्यासी का प्रोफार्म बनाकर जल्द ही पाचों विधानसभा में विधानसभा प्रभारी नियुक्त करेंगें l
विधानसभा प्रभारीयों द्वारा गोपनीय सर्वे एवं प्रोफार्म भरकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से माननीय राहुल गांधी जी को सौपेगे। रमेश भाटिया द्वारा बताया गया कि पूरे विधानसभा का सर्वे कराया जायेगा प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन की गाईडलाईन के आधार पर सर्वे के आधार पर पूरे जिले की सूचि तैयार कर सौपी जायेगी।