हरदा : खबर आ रही है कि खुली डीपी से फैले करंट से 4 भैंसों की मौत हो गई है । जबकि जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने आदेश दिए थे कि कोई भी DP बॉक्स खुला नहीं रहना चाहिए। इसके बाद भी लापरवाह बिजली कंपनी के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
जिसके कारण रविवार सुबह 6:30 बजे ग्राम नीमगांव में पेट्रोल पंप के पास खुले हुए ट्रांसफार्मर से आम रास्ते तक करंट फैल गया। जिसमे 4 भेसों की करंट की चपेट में आने से मोत हो गई। भैस मालिक सुंदर लाल पिता श्यामलाल विश्नोई द्वारा भैसों की कीमत चार लाख बताई गई है l