बालाघाट : कलेक्टर डी व्ही सिंह ने तिरोड़ी, किरनापुर, बिरसा एवं परसवाड़ा तहसील के लोक सेवा केन्द्रों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यो न उनका अनुबंध निरस्त कर दिया जाये। इन केन्द्रों के संचालकों को सात दिनों के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।
समाधान एक दिन योजना के प्रकरणों की आनलाईन समीक्षा के दौरान पाया गया कि इन केन्द्रों पर आवेदनों की संख्या निरंतर कम होते जा रही है। जिससे इन केन्द्रों के संचालकों की लापरवाही सामने आ रही है और प्रतीत हो रहा है कि उनकी शासन की योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं है।