गोटेगांव :  क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर अभय वर्मा ने झांसीघाट में स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला का भ्रमण किया।
कलेक्टर ने प्राथमिक शाला में बच्चों से पहाड़े पढ़वाये। माध्यमिक शाला में कक्षा 7 वीं में बच्चों से गणित के सवाल पूछे। कक्षा 6 वीं में संस्कृत की पुस्तक पढ़वाई। कक्षा 8 वीं में विज्ञान विषय के संबंध में बच्चों से चर्चा की। कलेक्टर ने शालाओं में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के अभिभावकों के साथ चर्चा करें।

          उन्होंने मध्यान्ह भोजन के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम मो. शाहिद खान, तहसीलदार धर्मेन्द्र चौकसे, बीईओ, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जनपद सीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।