मन्दसौर | 07-जनवरी-2017 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम गतिविधियों को व्यापक बनाने प्रदेश शासन द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के नाम से नया विभाग बनाया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अब इसी विभाग का जिला स्तर पर अधीनस्थ कार्यालय होगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग से संबंधित जानकारी एवं सूचनाएं वेबसाइट www.mpmsme.gov.in पर देखी जा सकती है।