इटारसी : प्रशासन द्वारा कई बार बाज़ार की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाया जा चुका है परन्तु उसके बाद भी फल सब्जी वालों का बाज़ार के रास्तों को अवरुद्ध करना जारी है l इसी तारतम्य में फल के ठेले वालों द्वारा रास्ता अवरूद्ध कर अश्लील तरह से आवाज लगाई जाने के विरोध में बाजार के दुकानदारों ने एसडीओपी अनिल शर्मा एवं थाना प्रभारी विक्रम रजक को ज्ञापन सौंपा है और इस बाबत उचित कार्यवाही करने की मांग की है l