होशंगाबाद :  नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा। इसके लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एसकेपी कुलकर्णी द्वारा 25 न्यायिक एवं 7 गैर न्यायिक खण्ड पीठों का गठन किया गया है जो न्यायालय में लंबित 3 हजार 851 एवं 1970 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण करेंगी।

               नेशनल लोक अदालत में विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरणों में तथा नगरीय निकाय से संबंधित प्रकरणों में भारी छूट प्रदान की जा रही है। जिला रजिस्ट्रार अभिनव कुमार जैन ने आम जनता से अपील की है कि जिनके प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किए जा सकते हैं वे इस अवसर का लाभ उठायें।