नागपुर : 14 जुलाई शनिवार को सुबह 11 बजे रेशमबाग स्थित कविवर सुरेश भट्ट सभाग्रह में महाराष्ट्र कुम्भार समाज महासंघ द्वारा विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा l राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र के आलावा समूचे देश भर से पधारने वाले समाज के गणमान्य बंधुओं के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शिरकत करेंगे l कार्यक्रम के दौरान समय समय पर अतुलनीय योगदान देकर समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओ का सत्कार और समाज के विद्यार्थियो का गौरव भी बढाया जायेगा l गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कु.ज्योति आमगे भी अपने परिवार के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगी l
लम्बे समय से महाराष्ट्र कुम्भार महासंघ के आन्दोलन पश्चात शासन द्वारा घोषित श्री संत शिरोमणि गोरोबा कुम्भार माटीकला बोर्ड एवं तत्सम प्रलंबित कई मांगे मान्य किये जाने के उपलक्ष्य में महासंघ द्वारा कार्यक्रम एवं समारोह आयोजित किये जाने की जानकारी है l
ये रहेंगे मुख्य अतिथि :
सुधीर भाऊ मूनगंटीवार अर्थ नियोजन एवं वन मंत्री, सुभाषजी देसाई उधोग मंत्री, चंद्रशेखर बावनकुले उर्जामंत्री, संभाजी निलंगेकर कौशल्य विकास मंत्री, प्रवींजी पोते उधोग राज्य मंत्री, राजकुमार बडोले सामाजिक न्याय मंत्री, रामदासजी आम्वटकर विधान परिषद्, सुधाकरजी कोहले नागपुर महानगर अध्यक्ष भाजपा, सुरेशजी हिरे ज्येष्ठ सलाहकार, शोभा ताई फडनबीस पूर्व मंत्री, कु. ज्योति आमगे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शिरकत करेंगे l
नरेश जुगेले
जिला अध्यक्ष-नागपुर
महाराष्ट्र कुम्भार समाज महासंघ