नई दिल्ली : मुकेश अंबानी ने 5 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की एनुअल जनरल मीटिंग में नई घोषणाएं कर न सिर्फ आम लोगों को खुश किया, बल्कि कंपनी के शेयरों में भी इससे उछाल आया है l इसके बाद कंपनी के शेयरों में लगातार बढत जारी है l
यही वजह है कि गुरुवार को रिलायंस भी मार्केट कैप के मामले में 100 अरब डॉलर(6.93 लाख करोड़ रुपये) के क्लब में शामिल हो गई है l टीसीएस के बाद यह कारनामा करने वाली रिलायंस दूसरी कंपनी बन गई है l रिलायंस की एजीएम के बाद लगातार रिलायंस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई है l सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कंपनी के शेयर लगातार बढ़त दिखा रहे हैं l निवेशकों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है l