नई दिल्ली : खबर आ रही है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का ख़ास शार्प शूटर और छोटा शकील का करीबी राशीद माल्बारी को अबु धाबी में गिरफ्तार किया गया है l राशीद मालबारी २०१४ में नेपाल के रास्ते भारत से फरार हो गया था l जानकारी के अनुसार यह छोटा शकील का ख़ास गुर्गा माना जाता है l 

           अंडरवर्ल्ड के नेपाल का सारा काम राशीद मालबारी ही देखता है l बैंकाक में साल 2000 में छोटा राजन पर हमले में राशीद मालबारी भी शामिल था l हमले में छोटा राजन को गोली लगी थी, लेकिन वो फरार हो गया था. छोटा राजन का करीबी रोहीत वर्मा हमले में मारा गया था l