इटारसी : लगभग 1 माह से फरार आरोपी राम अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है l जानकारी के अनुसार 16 जून को अंकुश क्लोशिया के साथ आरोपी राम अग्रवाल ने मारपीट की थी l पुलिस ने मारपीट व sc/st एक्ट के तहत मामला किया था दर्ज, जिसे आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक मारपीट,अड़ीबाजी,हत्या का प्रयास, जिलाबदर सहित लगभग दो दर्जन से ज्यादा मामले है दर्ज बदमाश राम अग्रवाल पर।