भोपाल :  आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और भोपाल व रीवा जोन के प्रभारी पंकज सिंह ने कांग्रेस को परिवारवाद और सामंतवाद की प्रतीक पार्टी करार देते हुए कहा है कि हाल ही में सोशल मीडिया की टीम बनाते हुए भी कांग्रेस ने अपनी पारंपरिक छवि का पूरा ख्याल रखा है और गांधी की विरासत वाली कांग्रेस ने राजीव गांधी के नाम पर अपने सोशल मीडिया सिपाहियों की टीम खड़ी की है। जाहिर है कि कांग्रेस जनता से दूर हो चुकी है वरना वह कम से कम सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए ही जनता के सिपाही खड़े कर सकती थी।

          उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में परिवारवाद की प्रतीक बन चुकी कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक परिवारों और नेता पुत्रों को आगे बढ़ाने का काम करती रही है। अजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जयवर्धन सिंह जैसे कई उदाहरण हैं और प्रदेश में अब कांग्रेस नेताओं की तीसरी और चौथी पीढ़ी सक्रिय हो चुकी है।

         उन्होंने सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की मौजूदगी के बारे में कहा कि आप युवाओं की, नई सोच की और बदलाव की प्रतीक है और सोशल मीडिया पर आप की मौजूदगी किसी से छिपी नहीं है। जमीन पर तो आम आदमी पार्टी मजबूती से भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ काम कर ही रही है, आम आदमी के सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस-भाजपा से कमतर नहीं है। लोगों से जुड़ाव के हर फोरम पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस-भाजपा से आगे है और रहेगी।

मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश