रेहटी :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे मध्यप्रदेश को विकसित करना चाहते लेकिन उन्हीं के अधिकारी कर्मचारी उनकी योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं l ऐसा एक उदाहरण नहीं अनेकों उदाहरण है उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र के नगर रेहटी की कई आंगनवाड़ी केंद्र हफ्ते के हफ्ते खुलती हैं l अक्सर आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताला लगा हुआ मिलता है l ताला लगा हुआ देखकर बच्चे वापस अपने घर चले जाते है l पोषण आहार के नाम पर कई बच्चों के नाम तो रजिस्टर में चढ़े होते हैं लेकिन बच्चों को खाना तक नहीं मिलता, और अगर मिलता भी है तो बच्चों को पोलिथीन में खिचडी परोसने जैंसी गंभीर लापरवाही सामने आ चुकी है l बड़े ही हैरत की बात है कि बार-बार आइने में देखकर भी सूरत सुधरती नज़र नहीं आ रही है l 

        वहीं कुछ माह पूर्व सुपरवाइजर प्रियंका चौहान की नियुक्ति हुई लेकिन वह अभी तक कोई कार्यवाही उनके द्वारा नहीं की गई ना ही उन्होंने नगर रेहटी के आंगनवाड़ी केंद्रों की कोई सुध ली है l लगातार उनके काम में भी अनियमितता देखने को मिल रही है l इस बात की जानकारी लेने के लिए पत्रकार के द्वारा जब उनको मोबाइल किया जाता है तो उनके द्वारा जानबूझकर मोबाइल-फोन तक नहीं उठाया जाता तो बात होने का तो प्रश्न ही नहीं उठता l दरअसल सुपरवाइजर प्रियंका चौहान सिर्फ अपने चौहान सरनेम का सहारा लेकर मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में नौकरी कर रही है l चौहान सरनेम के चक्कर में कई लोग शिकायत भी नहीं कर पाते हैं, उनके द्वारा नगर रेहटी की आंगनबाड़ियां कैसी चल रही है और कहां पर है शायद उनको यह भी पता नहीं ।

चौहान सरनेम का उठाया जा रहा है फायदा - 

          रेहटी नगरी क्षेत्र की सुपरवाइजर प्रियंका चौहान की नियुक्ति कुछ माह पूर्व हुई है लेकिन वह भी अपने काम के प्रति उदासीनता बरत रही हैं और चौहान सरनेम की दबंगता के चलते कोई उनके सामने कुछ कह भी नहीं पाता l चौहान सरनेम होने के कारण उनकी दबंगता का सबूत यह भी है कि मीडिया तक को जानकारी देने में मैडम आनाकानी कर रही है l  कहीं ना कहीं इससे यह साबित होता है कि उनकी मिलीभगत से ही आंगनवाड़ी केंद्रों का न खुलना और पोषण आहार के गड़बड़ घोटाले में उनकी सहभागिता है।

 इनका कहना है - 

सुपरवाईजर प्रियंका चौहान की नियुक्ति कुछ माह पूर्व हुई है। इस माह हमारे द्रारा नगर रेहटी की आँगनबाडी केन्द्रों पर कोई कारवाई नही की गई है । मामला आपके द्वारा सज्ञान मैं आया है । जरूर कारवाई की जाऐगी । 
विनोद कुमार दीवान
महिला बाल विकास। अधिकारी बधुनी