होशंगाबाद : तस्वीर में दिख रहे ऐसे आवारा पशुओं के जमावड़े रसूलिया नेशनल हाईवे 69 पर आ बैल मुझे मार की स्थिति निर्मित कर रहे हैं l यह नज़ारा होशंगाबाद के रसूलिया क्षेत्र में नेशनल हाईवे ६९ का है जहां आवारा पशुओं का जमावड़ा बीच रोड पर बना रहता है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं l परंतु जिम्मेदारों ने अपनी आंखों पर अंधत्व का चश्मा धारण कर रखा है l आवारा पशुओं के इस प्रकार के जमावड़े हाईवे पर कई जगह देखे जा सकते हैं l 

              यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों की जान हमेशा इन आवारा पशुओं की वजह से खतरे में रहती है और कई बार ये जानवर आपस में लड़ते हुए, दो पहिया वाहन सवारों के लिए यमराज के दूत के सामान बन जाते हैं l कई दुर्घटनाओं के घट जाने के बाद भी प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है l प्रशासन शायद किसी बड़ी दुर्घटना के इंतज़ार में हैं l प्रशासन को चाहिए कि इन आवारा पशुओं को कांजी हाउस या गोशाला में पहुँचाया जाए, ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके l