इटारसी : पुलिस की धरपकड़ से जुआरियों में हडकंप मचा हुआ है पिछले दो दिनों में पुलिस ने डेढ दर्जन से ज्यादा जुआरीयों को गिरफ्तार किया है l इटारसी के सिंधी लाइन व जवाहर मार्किट से मनोज पटवा,केशव फुलवानी, विजय रायचंदानी, अशोक सिरवानी व मनोज साहू को गिरफ्तार कर 1300 रूपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है l 

           वहीँ पूजनीय स्थल दुर्गा मंदिर, बंगाली कालोनी के पास से उत्तम शाह,कार्तिक बोस,विनय दास, पंकज स्वर्णकार,सुजीत कर्मकार को गिरफ्तार कर 2350 रूपये जप्त किये। पुलिस के अनुसार इस प्राकार की कार्यवाही जारी रहेगी l